HomeHimachalChambaहिमाचल आएंगे केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, दो दिवसीय...

हिमाचल आएंगे केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, दो दिवसीय प्रवास तय

केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू चंबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।

चंबा : केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू चंबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।

विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री 27 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस ढुंडियारा बंगला पहुंचेंगे। उसके बाद वह शाम 3:30 पर चंबा पहुंचेंगे, उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस चंबा में रहेगा।

किरेन रिजिजू 28 नवंबर को सुबह 10:30 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस भंजराड़ू पहुंचेंगे और 11:00 बजे भंजराड़ू में आईटीआई भवन व खेल परिसर तीसा की आधारशिला रखेंगे।

इसके बाद केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री दोपहर 1:30 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सलूणी पहुंचेंगे और बाद दोपहर 2:30 बजे सलूणी में इनडोर स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। वह 3:30 बजे सलूणी से नूरपुर (जिला कांगड़ा) के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें:  कुत्ते के मुंह में कैसे पहुंचा इंसान का कटा अंग, अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर बड़ा सवाल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More