HomeHimachalSirmaurनगर पंचायत राजगढ़ में नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की...

नगर पंचायत राजगढ़ में नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

नगर पंचायत राजगढ़ के नवनिर्वाचित पार्षदों ने शुक्रवार को नगर पंचायत के सभागार कक्ष में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभी पार्षदों को एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने शपथ दिलाई।

राजगढ़ : नगर पंचायत राजगढ़ के नवनिर्वाचित पार्षदों ने शुक्रवार को नगर पंचायत के सभागार कक्ष में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभी पार्षदों को एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड नंबर 1 से नरेंद्र ठाकुर, वार्ड नंबर 2 से पूरण सिंह, वार्ड नंबर 3 से बिमला कश्यप, वार्ड नंबर 4 से ज्योति साहनी, वार्ड नंबर 5 से रीना कुमारी, वार्ड नंबर 6 से विक्रम जैलदार और वार्ड नंबर 7 से राकेश ठाकुर ने पार्षद पद की शपथ ली।

एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनहित में कार्य करने की शपथ दिलाई और स्थानीय विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में 5 अप्रैल से थमेंगे एंबुलेंस के पहिये! 7 दिन की हड़ताल का ऐलान

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। इनमें पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश आर्य, पूर्व पार्षद सुमन चौहान सहित कई लोग शामिल रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More