HomeHimachalShimlaऑपरेशन अभ्यास आज, बजेंगे सायरन, शाम 7:20 से 7:30 बजे तक ब्लैक...

ऑपरेशन अभ्यास आज, बजेंगे सायरन, शाम 7:20 से 7:30 बजे तक ब्लैक आउट

मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बज सकते हैं। यह समझना आवश्यक है कि यह एक अभ्यास है, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सायरन की आवाज सुनकर शांत रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

शिमला : शिमला शहर में मॉक ड्रिल “ऑपरेशन अभ्यास” 7 मई 2025 को सांय चार बजे आयोजित होगी। डीसी कार्यालय परिसर और संजौली क्षेत्र के पार्किंग में ऑपरेशन अभ्यास किया जाएगा। वहीं शहर में शाम 7:20 बजे से लेकर 7:30 तक पूरे शहर शिमला में ब्लैक आउट किया जाएगा।

डीसी अनुपम कश्यप ने कहा कि लोग प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें और ऑपरेशन अभ्यास में अपनी सहभागिता भी निभाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने ऑपरेशन अभ्यास को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

ऑपरेशन अभ्यास के मुख्य कदम
– सीडी (सिविल डिफेंस) योजनाओं के अनुसार सीडी वार्डन और स्वयंसेवकों को नामांकित किया जाएगा। पूरे जिले का जोखिम मूल्यांकन, वीए/वीपी (सैन्य खतरा) की पहचान की जाएगी।

– एयर रेड चेतावनी प्रणाली, ब्लैक आउट, छलावरण उपायों का कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
– सीडी योजना का निर्माण और उसका नियमित अभ्यास सुनिश्चित किया जाएगा।
– निकासी योजना की तैयारी/अद्यतन सुनिश्चित किया जाएगा।
– चिकित्सा, भोजन, पानी, आग आदि जैसी आपातकालीन सेवाओं को बढ़ाना।
– नागरिकों का प्रशिक्षण/सामुदायिक जागरूकता अभियान को बढ़ाना।

  • आम नागरिक इन नियमों का करें पालन
    मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बज सकते हैं। यह समझना आवश्यक है कि यह एक अभ्यास है, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सायरन की आवाज सुनकर शांत रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
  • सायरन बजने पर तुरंत खुले इलाकों से हट जाएं और किसी सुरक्षित इमारत, घर, या बंकर में शरण लें।
  • यदि आप बाहर हैं तो नजदीकी इमारत में प्रवेश करें और सायरन बजने के 5-10 मिनट के भीतर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का अभ्यास करें। यदि आपके क्षेत्र में बंकर उपलब्ध हैं, तो वहां जाएं।
  • मॉक ड्रिल के दौरान ‘क्रैश ब्लैक आउट’ का अभ्यास होगा, जिसमें सभी लाइटें बंद कर दी जाएंगी, ताकि दुश्मन के लिए निशाना लगाना मुश्किल हो। अपने घर की खिड़कियों, रोशनदानों और दरवाजों को काले कपड़े या अन्य सामग्री से ढकें, ताकि कोई रोशनी बाहर न जाए।
  • सड़क पर वाहन चलाते समय लाइटें बंद करें और वाहन को रोक दें, जैसा कि प्रशासन द्वारा निर्देशित हो।
  • मॉक ड्रिल में नागरिकों और छात्रों को सिविल डिफेंस प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें हमले की स्थिति में खुद को बचाने के तरीके सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण में भाग लें और आपात स्थिति में क्या करना है, इसकी जानकारी प्राप्त करें। इसमें बंकरों में छिपने, प्राथमिक चिकित्सा और निकासी योजनाओं का अभ्यास शामिल होगा।
  • मॉक ड्रिल में निकासी योजनाओं का अभ्यास होगा, जिसमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा।
  • प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और निकासी के दौरान शांत रहें। अपने परिवार के साथ निकासी योजना के बारे में पहले से चर्चा करें और अपने नजदीकी निकासी मार्ग और सुरक्षित स्थान की जानकारी रखें।
  • टीवी, रेडियो और सरकारी अलर्ट्स पर ध्यान दें। मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी। अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें।
  • मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन किट की उपयोगिता समझाई जा सकती है। इसमें पानी, सूखा भोजन, प्राथमिक चिकित्सा किट, टॉर्च, बैटरी, महत्वपूर्ण दस्तावेजों की कॉपी, अतिरिक्त कपड़े और कंबल शामिल होने चाहिए। सुनिश्चित करें कि यह किट आसानी से उपलब्ध हो।
  • स्थानीय प्रशासन, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स और पुलिस के साथ सहयोग करें। यदि आप सिविल डिफेंस या होम गार्ड के साथ जुड़े हैं, तो अपनी जिम्मेदारियों को समझें और दूसरों की मदद करें। पड़ोसियों और समुदाय के साथ मिलकर काम करें ताकि सभी लोग सुरक्षित रहें।
  • बच्चों को ड्रिल के बारे में पहले से समझाएं, ताकि वे घबराएं नहीं। उन्हें सायरन और ब्लैकआउट की प्रक्रिया के बारे में भी बताएं। बुजुर्गों और विशेष जरूरतों वाले लोगों की सहायता करें ताकि वे सुरक्षित स्थान तक पहुंच सकें।
  • सोशल मीडिया या अन्य स्रोतों से आने वाली अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें। केवल सरकारी चैनलों और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
  • ये भी पढ़ें :
    पहलगाम हमले का बदला, पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक
  • घरेलू कामकाजी महिलाओं को मिलेगी पेंशन, एक क्लिक पर पढ़ें हिमाचल मंत्रिमंडल के तमाम निर्णय
ये भी पढ़ें:  एसडीआरएफ का राष्ट्रीय सीएसएसआर प्रतियोगिता में अव्वल आना हिमाचल के लिए गर्व का क्षण : मुख्यमंत्री
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More