HomeAccidentसड़क से बाहर हवा में लटकी HRTC की बस, मची चीख पुकार,...

सड़क से बाहर हवा में लटकी HRTC की बस, मची चीख पुकार, टला बड़ा हादसा

बैजनाथ-शिमला रूट पर जा रही बस जैसे ही उरला पहुंची तो गाड़ी के मुख्य पट्टे टूटने की आवाज आई। इसके बाद अनियंत्रित होकर आधी बस सड़क से बाहर हवा में लटक गई।

मंडी : हिमाचल प्रदेश में मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बुधवार को HRTC की बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर हवा में लटक गई। इस दौरान बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई। गनीमत ये रही कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार बैजनाथ डिपो की बस उरला के समीप सड़क से बाहर लुढ़क गई। बैजनाथ-शिमला रूट पर जा रही बस जैसे ही उरला पहुंची तो गाड़ी के मुख्य पट्टे टूटने की आवाज आई। इसके बाद अनियंत्रित होकर आधी बस सड़क से बाहर हवा में लटक गई। गनीमत ये रही कि बस एक पेड़ से टकराकर रुक गई, अन्यथा यह हादसा भयावह रूप ले सकता था।

ये भी पढ़ें:  नाहन में बैडमिंटन मास्टर्स चैंपियनशिप : इन आयु वर्गों में ये बने विजेता

घटना की जानकारी मिलते ही पधर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। उधर, पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More