HomeHimachalShimlaLIC में MCA और RCA के 100 पदों पर भर्ती का मौका,...

LIC में MCA और RCA के 100 पदों पर भर्ती का मौका, इस दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

जिला रोजगार कार्यालय शिमला के माध्यम से एलआईसी (LIC) ऑफ इंडिया, शाखा संजौली द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

शिमला : जिला रोजगार कार्यालय शिमला के माध्यम से एलआईसी (LIC) ऑफ इंडिया, शाखा संजौली द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। 25 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे शर्मा डेस्टिनेशन आहार विला, मशोबरा-2 में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी प्रवीण नगराईक ने बताया कि भर्ती अभियान के तहत महिला करियर एजेंट (MCA) और रूरल करियर एजेंट (RCA) के कुल 100 पद भरे जाएंगे। महिला करियर एजेंट (MCA) के 50 पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी पात्र होंगी। उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है और आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 7,000 रुपये प्रतिमाह, दूसरे वर्ष 6,000 रुपये प्रतिमाह और तीसरे वर्ष 5,000 रुपये प्रतिमाह के साथ प्रीमियम का 28 प्रतिशत प्रोत्साहन (इंसेंटिव) दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  टी-मैट्स और लाइनमैन के 2000 पद भरेगी सरकार, इन अधिकारी-कर्मियों को 30 अप्रैल तक विभाग चुनने का विकल्प

वहीं, रूरल करियर एजेंट (RCA) के 50 पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 5,000 रुपये प्रतिमाह और दूसरे वर्ष 4,000 रुपये प्रतिमाह के साथ प्रीमियम का 28 प्रतिशत प्रोत्साहन (इंसेंटिव) मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित होने का आग्रह किया। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9418467705 तथा 9816083593 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : लानाचेता के जोगिंद्र चौहान बने जल शक्ति विभाग में इंजीनियरिंग इन चीफ, इलाके में खुशी की लहर

Latest Articles

Explore More