HomeHimachalShimlaEVM पर फिर छिड़ी सियासी बहस, चुनावी नतीजों के बीच CM...

EVM पर फिर छिड़ी सियासी बहस, चुनावी नतीजों के बीच CM सुक्खू का आया ये बड़ा बयान

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ईवीएम को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिमला में मुख्यमंत्री ने कहा कि ईवीएम (EVM) को कोई भी हैक कर सकता है और कहीं भी हैक किया जा सकता है।

शिमला : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ईवीएम को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिमला में मुख्यमंत्री ने कहा कि ईवीएम (EVM) को कोई भी हैक कर सकता है और कहीं भी हैक किया जा सकता है। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस का वोट प्रतिशत इतना कम हो गया था कि उस पर विश्वास करना मुश्किल था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय वह नादौन से विधायक थे, लेकिन उनके अपने विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस को बेहद कम वोट मिले थे। उन्होंने कहा कि इतनी कम प्रतिशतता हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहले कभी देखने को नहीं मिली, जिससे शंका पैदा होती है।

ये भी पढ़ें:  पुलिस भर्ती का दूसरा दिन : 809 महिला अभ्यर्थियों में से 214 ने क्लीयर किया ग्राउंड टेस्ट

हालांकि, भारतीय चुनाव आयोग इस तरह के दावों को कई बार खारिज कर चुका है। आयोग ने ईवीएम हैक करने का खुला चैलेंज भी दिया था, जिसमें अब तक कोई सफल नहीं हो पाया है। इसके बावजूद चुनावी माहौल में इस मुद्दे पर बहस और चर्चाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं।

विधानसभा चुनावों में केरल को छोड़कर कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू और पंचायत राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सुक्खू को असम और बंगाल में स्टार प्रचारक बनाया था, जहां उन्होंने कई चुनावी सभाओं और प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें:  17 साल से ‘विष उतारने’ का दावा, बिना फीस उपचार कर रहे सिरमौर के शमशेर राणा, दूर-दूर तक इनकी चर्चा

वहीं, भोरंज से कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार भी तीन दिन तक बंगाल में चुनाव प्रचार में रहे और उनका कार्यक्रम मुख्यमंत्री के साथ ही जुड़ा रहा। दूसरी ओर, अनिरुद्ध सिंह को असम विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और वह करीब 15 से 20 दिन तक वहां डटे रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More