HomeHimachalShimlaवरिष्ठ न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर बने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी...

वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर बने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष

न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर बिलासपुर जिले की घुमारवीं तहसील के लंजाटा गांव से संबंध रखते हैं और एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद परिवार से आते हैं। इनके पिता नारायण सिंह स्वामी हिमाचल विधानसभा में विधायक रह चुके हैं, जबकि इनकी माता गुरदेवी ठाकुर एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हुई हैं।

शिमला : हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने यह नियुक्ति हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद की है।

न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर बिलासपुर जिले की घुमारवीं तहसील के लंजाटा गांव से संबंध रखते हैं और एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद परिवार से आते हैं। इनके पिता नारायण सिंह स्वामी हिमाचल विधानसभा में विधायक रह चुके हैं, जबकि इनकी माता गुरदेवी ठाकुर एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हुई हैं।

न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी और बीजेएमसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एलएलएम की डिग्री हासिल की। वर्ष 1990 में हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकन के बाद उन्होंने हाई कोर्ट और अन्य न्यायिक संस्थानों में राजस्व, दीवानी, आपराधिक, संवैधानिक, सेवा, मध्यस्थता और कर से संबंधित विभिन्न मामलों में वकालत की।

ये भी पढ़ें:  46वीं स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप: महिला वर्ग में DAV कांगड़ा और पुरुष वर्ग में हमीरपुर बना विजेता

उन्होंने सहायक महाधिवक्ता, अतिरिक्त महाधिवक्ता और भारत सरकार के वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। उन्हें 12 अप्रैल 2016 को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इसके बाद से वे न्यायिक सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More