HomeHimachalडॉ. पवनेश कुमार को बड़ी जिम्मेदारी, बने लोक सेवा आयोग के सदस्य

डॉ. पवनेश कुमार को बड़ी जिम्मेदारी, बने लोक सेवा आयोग के सदस्य

डॉ. पवनेश कुमार कांगड़ा जिले से संबंध रखते हैं और अब उन्हें लोक सेवा आयोग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति अधिकतम छह साल या फिर 62 वर्ष की आयु सीमा तक रहेगी। मुख्य सचिव कार्यालय के निर्देशों पर कार्मिक विभाग ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

शिमला : हिमाचल सरकार ने रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी डॉ. पवनेश कुमार को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के आदेश शनिवार को जारी कर दिए गए हैं। इस नियुक्ति के साथ ही आयोग में सदस्यों के दो पद अभी भी खाली हैं, जिन्हें जल्द भरने की उम्मीद है।

डॉ. पवनेश कुमार सरकार में वन विभाग के मुखिया के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पिछले साल अगस्त महीने में उन्हें वन विभाग का मुखिया नियुक्त किया गया था। दिसंबर में सेवानिवृत्त हो गए थे।

डॉ. पवनेश कुमार कांगड़ा जिले से संबंध रखते हैं और अब उन्हें लोक सेवा आयोग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति अधिकतम छह साल या फिर 62 वर्ष की आयु सीमा तक रहेगी। मुख्य सचिव कार्यालय के निर्देशों पर कार्मिक विभाग ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें:  बादल फटने की घटना के बाद पंडोह डैम में एकत्रित वन लकड़ियों की जांच करेगी CID

उल्लेखनीय है कि डॉ. पवनेश कुमार से पहले भी आईएफएस रैंक के एक सेवानिवृत्त पीसीसीएफ आयोग के चेयरमैन के रूप में नियुक्त रह चुके हैं। लोक सेवा आयोग में कुल पांच सदस्य और एक अध्यक्ष होते हैं। हाल ही में राकेश शर्मा (आईएएस अधिकारी), देवराज शर्मा और प्रो. नेम सिंह जैसे सदस्य सेवानिवृत्त हुए हैं, जिसके बाद ये पद खाली हुए थे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More