HomeHimachalShimlaनेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में जौहर दिखाएगी ताशील, ओडिशा में होगी

नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में जौहर दिखाएगी ताशील, ओडिशा में होगी

ताशील ठाकुर के राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होने से समूचे जुन्गा क्षेत्र में खुशी की लहर है। इनके पिता राजेंद्र ठाकुर एक प्रगतिशील किसान हैं, जबकि माता एक सफल गृहिणी हैं।

शिमला : जुन्गा तहसील की दूरदराज ग्राम पंचायत बलोग के नोहा गांव की मेधावी खिलाड़ी ताशील ठाकुर का चयन सीनियर अंडर-21 आयु वर्ग में वूमेन वॉलीबाल नेशनल गेम्स की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भुवनेश्वर, ओडिशा में आगामी 15 मार्च से 20 मार्च तक होने जा रही है।

इस प्रतियोगिता का आयोजन वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले ताशील ठाकुर ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह प्रतियोगिता शाहपुर जिला कांगड़ा में बीते माह फरवरी में संपन्न हुई थी। राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के लिए कुल्लू जिला में एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जहां ताशील ने अपने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और समर्पण से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विजन को लागू कर रही राज्य सरकार : सीएम

ताशील ठाकुर के राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होने से समूचे जुन्गा क्षेत्र में खुशी की लहर है। इनके पिता राजेंद्र ठाकुर एक प्रगतिशील किसान हैं, जबकि माता एक सफल गृहिणी हैं। राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि ताशील की बचपन से ही खेल के प्रति रूचि रही है और स्कूल स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में ताशील ने सदैव बढ़-चढ़कर भाग लेती रही है और इस दौरान कई बार जिला व राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वर्तमान में ताशील राजकीय डिग्री कॉलेज संजौली में शिक्षा ग्रहण कर रही है।

ये भी पढ़ें:  Himachal : कानून व्यवस्था सुधारने के लिए छह श्रेणियों में वर्गीकृत होंगे पुलिस थाने
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More