होमHimachalShimlaरसोई गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, डीसी बोले- 14 गाड़ियां...

रसोई गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, डीसी बोले- 14 गाड़ियां भेजीं, मिट्टी तेल व कोयले की मांग भेजने के निर्देश

उन्होंने कहा कि जिला में घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है और नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। जिला प्रशासन तेल विपणन कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति की निरंतर निगरानी कर रहा है, ताकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जा सके।

शिमला : डीसी अनुपम कश्यप ने कहा कि आज गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए जिला शिमला के सभी उपमंडलों में 14 गाड़ियां भेजी गई हैं। डीसी शनिवार को जिला के सभी उपमंडल उपमंडल दंडाधिकारियों (एसडीएम) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति का जायजा ले रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला में कहीं भी घरेलु गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति निरंतर जारी है। इसीलिए लोग इन चीजों का अनावश्यक भंडारण न करें।

बैठक में बताया गया कि आज जिला के लिए 4488 घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त हुए थे, जिनमें से 4249 जिला के विभिन्न क्षेत्रों में भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त जिला में अभी भी 8382 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसी प्रकार जिला में 521 वाणिज्यिक सिलेंडर भेजे गए हैं और 499 अभी और उपलब्ध हैं, जिनकी आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर केवल अस्पतालों एवं शैक्षणिक संस्थानों को की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  महामाया श्री बालासुंदरी के दरबार चढ़ा 1.67 करोड़ का चढ़ावा, 1.32 लाख श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, मेले का विधिवत समापन

उन्होंने कहा कि जिला में घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है और नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। जिला प्रशासन तेल विपणन कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति की निरंतर निगरानी कर रहा है, ताकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और प्रशासन को सहयोग देने का आग्रह किया।

मिट्टी तेल व कोयले की मांग करें
उन्होंने सभी एसडीएम को गैस के अतिरिक्त दूसरे विकल्प के रूप में मिट्टी तेल व कोयले की मांग भेजने के भी निर्देश दिए, ताकि मांगानुसार मिट्टी तेल व कोयला उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि एसडीएम अपने क्षेत्र में मांग का आकलन करने के पश्चात मांग की सूची जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग शिमला, जिला शिमला के कार्यालय में देना सुनिश्चित करें, ताकि मांगा अनुसार उनको मिट्टी तेल व कोयले की आपूर्ति की जा सके और जरुरत अनुसार उसका उपयोग किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  नगर परिषद घुमारवीं में कुल 9 वार्डों में 4793 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

सभी एसडीएम रोजाना देंगे रिपोर्ट
उन्होंने सभी उपमंडल दंडाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी वालों के साथ प्रतिदिन बैठक कर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए और रोज सांय निर्धारित फॉर्मेट पर इसकी रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, वर्तमान में होटल, रेस्टोरेंट और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपयोग की भी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को पेट्रोल पंप पर स्टॉक की और आरक्षित कोटा की भी निरंतर जांच करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में मिट्टी तेल की आवश्यकता का भी आकलन करे। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशानुसार गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की रोजाना स्थिति का जायजा लिया जाना आवश्यक है। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं को पेट्रोल या डीजल कैन में न दिया जाए ताकि इन चीजों का अनावश्यक भंडारण न हो। उन्होंने कहा कि बड़े विकास कार्यों में मशीनरी के लिए डीजल की जरूरत रहती तो उन कार्यों के लिए डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी विकास कार्य बाधित न हो।

ये भी पढ़ें:  सोलन के शमरोड़ स्कूल की टीजीटी दीपिका को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

यह भी रहे उपस्थित
बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला शहरी ओशिन शर्मा, एफएसओ अनीता ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More