HomeWeatherकुदरत का कहर: करोड़ों का नुकसान, बुनियादी सुविधाएं ठप, लोगों की मुश्किलें...

कुदरत का कहर: करोड़ों का नुकसान, बुनियादी सुविधाएं ठप, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

पिछले चार दिन से हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले को पानी-पानी कर दिया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह से ठहर-सा गया है। सड़कें, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं तहस-नहस हो गई हैं। हर गुजरते पल के साथ नुकसान का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

नाहन : सिरमौर में आसमान से बरसती आफत ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले चार दिन से हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले को पानी-पानी कर दिया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह से ठहर-सा गया है। सड़कें, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं तहस-नहस हो गई हैं। हर गुजरते पल के साथ नुकसान का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

मंगलवार को जिले में 172 सड़कें भारी भूस्खलन और मलबे के कारण प्रभावित हुईं। सबसे ज्यादा शिलाई में 46 सड़कें और राजगढ़ व संगड़ाह 33-33 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। इससे लोक निर्माण विभाग को 5.90 करोड़ का भारी नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें:  विद्या कुंज समेत ग्रामीण परिवेश के इन स्कूलों ने मचाया धमाल, शत-प्रतिशत रहा बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट

जल शक्ति विभाग की भी स्थिति बेहद खराब है। पिछले 24 घंटों में 10.26 करोड़ की क्षति हुई है। भारी बारिश ने 81 पेयजल और सिंचाई योजनाओं को बर्बाद कर दिया है, जिससे नौहराधार, पांवटा साहिब और शिलाई सहित कई इलाकों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।

बिजली भी इस कहर से अछूती नहीं रही। 443 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए, जिससे पांवटा साहिब और राजगढ़ के कई इलाकों में कई घंटों तक ब्लैक आउट छाया रहा। लिहाजा, लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। वहीं, सभी विभाग मुस्तैदी से आम जनजीवन को पटरी पर लाने में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें:  मंडी भराड़ी बनेगा आधुनिक टूरिस्ट हब, पर्यटन और रोजगार के लिए बहुत कुछ, DC ने किया निरीक्षण

निजी संपत्तियों का भी भारी नुकसान
बारिश ने सिर्फ सरकारी तंत्र को ही नहीं, बल्कि लोगों के घरों को भी निशाना बनाया है। उपमंडल पच्छाद के फागल में हुसन सिंह का पक्का मकान पूरी तरह ढह गया, जिसमें 4 लाख का नुकसान हुआ। नेरी नावण में प्रेम सिंह का मकान भी गिर गया। इसके अलावा कई कच्चे-पक्के मकानों को भी आंशिक रूप से क्षति पहुंची है।

ये भी पढ़ें:  गिरि नदी में आई बाढ़, 50 से ज्यादा लोग रेस्क्यू, पांवटा साहिब प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More