Home Himachal Shimla हिमकेयर योजना में हुई गड़बड़ी, सरकार ने दिए विजिलेंस जांच के आदेश...

हिमकेयर योजना में हुई गड़बड़ी, सरकार ने दिए विजिलेंस जांच के आदेश : CM सुक्खू

भारतीय जनता पार्टी सच नहीं सुनना चाहती। भाजपा में बड़े स्तर पर गुटबाजी है। उन्होंने कहा कि हिम केयर योजना में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है। इसके लिए राज्य सरकार ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी के चलते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तनाव में रहते हैं।

0

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को सदन में बजट पर चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सच नहीं सुनना चाहती। भाजपा में बड़े स्तर पर गुटबाजी है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है। इसके लिए राज्य सरकार ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी के चलते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तनाव में रहते हैं।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम कर रही है। राज्य के अलग अलग मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत की गई है। सरकार आने वाले समय में कई नए रोबोट खरीदने वाली है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और BJP विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर सदन में बिना तथ्यों के बात कर रहे थे। हिमाचल सरकार ने एम्स दिल्ली से भी सस्ते रोबोट खरीदे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में किसी तरह के फाइनेंशियल ईमरजेंसी के हालात नहीं है। भारतीय जनता पार्टी जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, CCTNS रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान