HomeHimachalसिरमौर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, CCTNS रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

सिरमौर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, CCTNS रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

CCTNS एक राष्ट्रीय स्तर की परियोजना है, जिसे भारत सरकार ने साल 2009 में शुरू किया था। इसका उद्देश्य पूरे देश में पुलिसिंग के लिए एक एकीकृत प्रणाली विकसित करना है, जिससे सभी स्तरों पर पुलिस की दक्षता और प्रभावशीलता में सुधार हो सके।

नाहन : सिरमौर पुलिस ने राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो, शिमला द्वारा संचालित CCTNS (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

बता दें कि CCTNS एक राष्ट्रीय स्तर की परियोजना है, जिसे भारत सरकार ने साल 2009 में शुरू किया था। इसका उद्देश्य पूरे देश में पुलिसिंग के लिए एक एकीकृत प्रणाली विकसित करना है, जिससे सभी स्तरों पर पुलिस की दक्षता और प्रभावशीलता में सुधार हो सके।

ये परियोजना पुलिस स्टेशन स्तर पर पुलिस कार्यों को स्वचालित करने और पुलिस अधिकारियों के बीच जानकारी साझा करने के लिए मंच प्रदान करती है।

ये भी पढ़ें:  51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, रसोई में अचेत मिला, बीमारी से मृत्यु की आशंका

इस परियोजना के तहत पुलिस थानों को 3 श्रेणियों में विभाजित किया गया था, जिसमें सिरमौर पुलिस के 5 थाने अपनी-अपनी श्रेणी में शीर्ष 5 रैंकिंग में शामिल हुए हैं।

पुलिस थाना पांवटा साहिब, श्री रेणुकाजी, माजरा, शिलाई और महिला पुलिस थाना नाहन ने अपनी-अपनी श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष 5 रैंकिंग हासिल की है।

इस बड़ी उपलब्धि पर एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने इन थानों के नोडल अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

टॉप 5 रैंकिंग हासिल करने वाले थाने और नोडल अधिकारी
पांवटा साहिब : मुख्य आरक्षी विनाक्षी नंबर 599, आरक्षी अजय नंबर 341
श्री रेणुकाजी : आरक्षी अमित नंबर 17 व आरक्षी किरण नंबर 580
माजरा : आरक्षी अनिल नंबर 310 व मुख्य आरक्षी रुचि नंबर 626
शिलाई : आरक्षी नितिश नंबर 457 व मुख्य आरक्षी किरण नंबर 397
महिला थाना नाहन : म.मा.मु.आ. गीता नंबर 144 व मु. आ. सुनिता नंबर 152

ये भी पढ़ें:  इंद्र प्रकाश गोयल ने 28वीं बार रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More