HomeHimachalSirmaurसिरमौर में रातों-रात बेच दिए 19 लाख के मुर्गे, पुलिस ने दर्ज...

सिरमौर में रातों-रात बेच दिए 19 लाख के मुर्गे, पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, जानें पूरा मामला  

जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा में करीब 19.38 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि एग्रीमेंट के तहत पालन के लिए दिए गए मुर्गों को कंपनी की अनुमति के बिना बेच दिया गया, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा में करीब 19.38 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि एग्रीमेंट के तहत पालन के लिए दिए गए मुर्गों को कंपनी की अनुमति के बिना बेच दिया गया, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

पुलिस के अनुसार QSA Poultry India Pvt. Ltd. के अधिकृत प्रतिनिधि जसविंद्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी ने एग्रीमेंट के तहत प्रीति निवासी टोका नगला, जिला सिरमौर को 8143 चूजे पालन के लिए दिए थे।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक इम्तियाज हाशमी, प्रीति और अन्य गारंटरों ने तैयार मुर्गों को कंपनी की अनुमति के बिना रात के समय बेच दिया। इस कथित कृत्य से कंपनी को लगभग 19.38 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में IPS अधिकारियों के तबादले, इन चार जिलों के एसपी भी बदले, क्लिक पर पूरी डिटेल

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More