HomeHimachalSirmaurसिरमौर में स्मैक के साथ 2 गिरफ्तार, बाइक के टूल बॉक्स में...

सिरमौर में स्मैक के साथ 2 गिरफ्तार, बाइक के टूल बॉक्स में छिपाकर ले जा रहे थे नशा

आरोपियों के खिलाफ ND&PS Act में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है।

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस ने स्मैक (हेरोइन) के साथ बाइक सवार 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई।

पुलिस के अनुसार थाना की एक टीम गश्त के दौरान बद्रीपुर में मौजूद थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो स्थानीय व्यक्ति स्मैक का धंधा करते हैं और इस समय ये दोनों स्पलेंडर बाइक पर पांवटा साहिब की तरफ आ रहे हैं, जिन्होंने स्मैक छिपा रखी है।

इस सूचना के आधार पर टीम तुरंत हरकत में आई और नाकेबंदी की। इस बीच बाइक यमुनानगर रोड़ से पांवटा साहिब की तरफ आई। रोकने पर चालक ने अपना नाम अदरीश पुत्र नूर मोहम्मद निवासी भगवानपुर, डाकघर पुरूवाला, तहसील पांवटा साहिब और सवार ने अपना नाम शमशेर अली पुत्र रोशन अली निवासी गांव मिश्रवाला, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब बताया।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में परमिश हेल्थ केयर क्लिनिक का उद्घाटन, आयुर्वेदिक उपचार की मिलेगी सुविधा

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि तलाशी लेने पर पुलिस ने बाइक के टूल बॉक्स के अंदर प्लास्टिक लिफाफे के अंदर छिपाकर ले जाई जा रही 8.4 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में ND&PS Act में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में बाइक से हो रही थी इस नशे की तस्करी, बड़ी खेप के साथ धरे दो सवार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More