HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान

पांवटा साहिब में युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान

हालांकि, परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पुलिस थाना पुरुवाला के तहत कुंजा मतरालियों में हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रविंद्र कुमार (25) पुत्र राजवीर निवासी गांव चंदा खेड़ी, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था।

ये परिवार किराये के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि किन्हीं पारिवारिक कारणों से रविंद्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी बीच उसने कमरे में फंदा लगा लिया। हालांकि, परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें:  पेंशनर ध्यान दें, 28 फरवरी, 2026 तक ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो जाएगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पुरूवाला में केस दर्ज कर लिया है। परिवार ने भी किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More