HomeHimachalSirmaurददाहू क्षेत्र के 3 बाइक सवार नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार

ददाहू क्षेत्र के 3 बाइक सवार नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार

नाहन एसआईयू की टीम राजबन में गश्त पर तैनात थी। इस बीच गुप्त सूचना मिली कि तीन व्यक्ति बाइक पर बांगरन चौक से सतौन की तरफ आ रहे हैं, जिनके कब्जे से नशीले कैप्सूल बरामद हो सकते हैं।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने नशीले कैप्सूल के साथ 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को एसआईयू की टीम ने अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार नाहन एसआईयू की टीम राजबन में गश्त पर तैनात थी। इस बीच गुप्त सूचना मिली कि तीन व्यक्ति बाइक पर बांगरन चौक से सतौन की तरफ आ रहे हैं, जिनके कब्जे से नशीले कैप्सूल बरामद हो सकते हैं।

इस पर पुलिस ने राजबन कांटा के पास बाइक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 128 नशीले कैप्सूल बरामद किए। इस बारे वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

ये भी पढ़ें:  4 साल तक हर वर्ष इन मेधावियों को मिलेगी 12-12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति, एनएमएमएस में चयन

आरोपियों की पहचान चालक संदीप कुमार निवासी रेणुकाजी, उसके साथ बैठे देवेंद्र सिंह निवासी गांव दयाड़ तिरमली और तारा चंद निवासी दयाड़ तिरमली, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पुरुवाला में इन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की इस पंचायत के प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने के आरोप, नाहन में डीसी को सौंपी शिकायत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More