पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति और एक अन्य महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता रजनी ने आरोप लगाया है कि उसके पति हरीश कुमार और एक अन्य महिला शीतल ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसके बाल भी खींचे गए।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार रजनी अपने पति से खर्चा लेने के लिए उनके कमरे में गई थी, जहां यह विवाद हुआ और मारपीट की घटना सामने आई। इस मारपीट में रजनी के दाहिने बाजू पर चोट आई है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
