HomeHimachalSirmaurसंगड़ाह में चरस के साथ एक शख्स गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर कार्रवाई

संगड़ाह में चरस के साथ एक शख्स गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और नाकेबंदी कर डाली। इस बीच टुहेरी की तरफ से पैदल आ रहे व्यक्ति को काबू किया गया, जिसके हाथ में एक कैरी बैग था।

नाहन : जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई।

पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति काफी समय से मादक पदार्थ चरस बेचने का धंधा कर रहा है, जो अपने साथ कैरी बैग में नशे की खेप लेकर टुहेरी से संगड़ाह की तरफ भावण होते हुए इसे बेचने मुख्य सड़क से पैदल आ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और नाकेबंदी कर डाली। इस बीच टुहेरी की तरफ से पैदल आ रहे व्यक्ति को काबू किया गया, जिसके हाथ में एक कैरी बैग था। पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम बलदेव सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी टुहेरी, तहसील संगड़ाह बताया।

ये भी पढ़ें:  बरोटीवाला में पूर्व उपप्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि कैरी बैग की तलाशी लेने पर आरोपी बलदेव सिंह के कब्जे से 82 ग्राम चरस बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना संगड़ाह में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More