HomeCrimeसिरमौर में 10 ग्राम स्मैक और करंसी नोट के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

सिरमौर में 10 ग्राम स्मैक और करंसी नोट के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब पुलिस की डिटेक्शन सेल की टीम को गश्त के दौरान मामले में गुप्त सूचना मिली। लिहाजा, ये कार्रवाई अमल में लाई...

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में स्मैक (हेरोइन) समेत हजारों रुपये की करंसी नोट के साथ पुलिस ने दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब पुलिस की डिटेक्शन सेल की टीम को गश्त के दौरान मामले में गुप्त सूचना मिली। टीम को जानकारी मिली कि विजय कुमार पुत्र करण कुमार निवासी वार्ड नंबर 10 देवीनगर, पांवटा साहिब और उसकी पत्नी आशा देवी अपने घर से स्मैक-हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं।

पुख्ता सूचना के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई अमल में लाई और विजय के रिहायशी मकान पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार मकान की तलाशी लेने पर 10.1 ग्राम स्मैक/हेरोइन और 21,300 रुपये के करंसी नोट बरामद हुए।

ये भी पढ़ें:  बरोटीवाला में पूर्व उपप्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी विजय कुमार और उसकी पत्नी आशा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। आगामी कार्रवाई जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More