HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में दीवार गिरने से एक मजदूर घायल, कंपनी प्रबंधन पर...

पांवटा साहिब में दीवार गिरने से एक मजदूर घायल, कंपनी प्रबंधन पर केस

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में दीवार गिरने से एक मजदूर के घायल होने का मामला सामने आया है। हादसे में मजदूर को भारी चोटें आई हैं, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में दीवार गिरने से एक मजदूर के घायल होने का मामला सामने आया है। हादसे में मजदूर को भारी चोटें आई हैं, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिन J.C. जुनेजा अस्पताल सूरजपुर से पुलिस थाना पांवटा साहिब को सूचना मिली कि बहराल में एक कंपनी की दीवार गिरने से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां सुभाष पंडित पुत्र दुखा पंडित निवासी गांव विष्णुपुर, वार्ड नंबर 1, जिला खड़गिया (बिहार) घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसकी एमएलसी प्राप्त की।

ये भी पढ़ें:  नाहन में नशीली दवाइयों के साथ एक गिरफ्तार, SIU की बड़ी कार्रवाई

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस टीम ने तस्दीक के दौरान पाया कि लेबोरेट कंपनी प्रबंधन द्वारा पहले से बनी कच्ची और जर्जर दीवार के ऊपर ही ईंट और सीमेंट से नई दीवार बनाई जा रही थी। इसी दौरान पुरानी दीवार का हिस्सा गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर सुभाष पंडित को चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में कंपनी मालिक और प्रबंधन के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  यहां 15 से 17 जनवरी तक मशीन ऑपरेट और हेल्पर अप्रेंटिस के 400 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू

Latest Articles

Explore More