HomeHimachalShimlaदीपकमल चक्कर में भाजपा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, राष्ट्र निर्माण...

दीपकमल चक्कर में भाजपा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा शिमला मुख्यालय दीपकमल चक्कर में धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पार्टी के प्रति अपने समर्पण और उत्साह का प्रदर्शन किया।

शिमला : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा शिमला मुख्यालय दीपकमल चक्कर में धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पार्टी के प्रति अपने समर्पण और उत्साह का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. जनक राज, हंस राज, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, सह संयोजक रामा ठाकुर, सुदीप महाजन, कोषाध्यक्ष कमल सूद, कार्यालय सह सचिव किरण बावा, इंदर ठाकुर, केशव चौहान, योग राज, शांता गौतम, नवीन सेन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. जनक राज और हंस राज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थापना राष्ट्रवाद, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों पर हुई, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया गया है।

ये भी पढ़ें:  कोल्ड स्टोर के नाम पर लिया ₹6.90 करोड़ का कर्ज, नहीं चुकाया तो रिकवरी के डर से ठिकाने लगाई गिरवी संपत्ति, केस

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को सशक्त बनाया गया है तथा देश वैश्विक स्तर पर मजबूती से उभरा है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भाजपा की असली ताकत है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए पार्टी को और सशक्त बनाने का प्रण लिया।

ये भी पढ़ें:  22 मई से प्रस्तावित JBT भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रकिया स्थगित

Latest Articles

Explore More