होमHimachalSirmaurसिरमौर में सड़क किनारे जख्मी हालत में मिला युवक, PGI रेफर, पिता...

सिरमौर में सड़क किनारे जख्मी हालत में मिला युवक, PGI रेफर, पिता ने जताई ये आशंका

शिकायत में पिता ने शक जाहिर किया कि उसके बेटे जितेंद्र सिंह को किसी ने बुरी तरह मारकर सड़क से नीचे फेंका है।

नाहन : जिला सिरमौर की नाहन तहसील के तहत आने वाले बर्मा पापड़ी के एक युवक को जख्मी हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। युवक के शरीर पर चोटों के गहरे निशान हैं, जिसे पालियों गांव के समीप सड़क से नीचे घायल अवस्था में देखा गया। इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस में मेडिकल कालेज नाहन पहुंचाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।

इस मामले की शिकायत घायल युवक के पिता रघुवीर सिंह ने पुलिस थाना कालाअंब को दी है। शिकायत में पिता ने शक जाहिर किया कि उसके बेटे जितेंद्र सिंह को किसी ने बुरी तरह मारकर सड़क से नीचे फेंका है। उन्होंने बताया कि जितेंद्र सिंह पंजाब के मोहाली में सऊदी अरब की एक कंपनी में कार्यरत है।

ये भी पढ़ें:  वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता के खिताब पर सराहां का कब्जा, महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी रही आकर्षण का केंद्र

शुक्रवार को उन्हें 108 एंबुलेंस के नंबर से सूचना मिली कि उनका बेटा घायलावस्था में पालियों के समीप सड़क के किनारे पड़ा मिला है। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि उस पर किसी ने जानलेवा हमला करने के बाद सड़क के नीचे फेंक दिया। घटनास्थल पर उसकी गाड़ी और मोबाइल भी नहीं मिला है। उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

उधर, एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कालाअंब पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

ये भी पढ़ें:  बाल विज्ञान कांग्रेस में सोलंकी का विद्यार्थियों को संदेश, वैज्ञानिक सोच अपनाएं, नशे से रहें दूर; कमरे का उद्घाटन भी किया
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More