HomeHimachalSirmaurसिरमौर की इस दुर्गम PHC में 10 माह डॉक्टर नहीं, ग्रामीणों ने...

सिरमौर की इस दुर्गम PHC में 10 माह डॉक्टर नहीं, ग्रामीणों ने दिया अल्टीमेटम, जल्द तैनाती नहीं की तो करेंगे प्रदर्शन

यहां 6 पंचायतों के लोग अपना उपचार कराने के लिए आते हैं, लेकिन बिना डॉक्टर के मरीजों को संगड़ाह और शिलाई अस्पताल अथवा नाहन मेडिकल कालेज जाना पड़ रहा है।

नाहन : जिला सिरमौर के गाताधार में चल रही PHC में 10 माह से डॉक्टर न होने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है। आलम ये है कि लोगों को छोटे-मोटे उपचार के लिए भी दूरदराज के अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। लिहाजा, ग्रामीणों में विभाग और सरकार के प्रति रोष पनप रहा है।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत, ग्राम पंचायत प्रधान सांगना रीना देवी, उपप्रधान संतराम शर्मा, पूर्व पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर, भाजपा मंडल सचिव संगडाह मलको देवी, भाजपा एसटी मोर्चा मंडल सचिव गुमान सिंह शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राकेश सांगटा कंठीराम शर्मा, हीरा सिंह नेगी, जगदीश ठाकुर और धर्मपाल शर्मा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाताधार जिला सिरमौर के अति दुर्गम क्षेत्र में स्थित है।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब चैंबर में नई टीम का गठन, दीपन गर्ग अध्यक्ष बने; इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता और रोजगार पर फोकस

यहां 6 पंचायतों के लोग अपना उपचार कराने के लिए आते हैं, लेकिन बिना डॉक्टर के मरीजों को संगड़ाह और शिलाई अस्पताल अथवा नाहन मेडिकल कालेज जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ये पीएचसी प्रयोगशाला तकनीशियन के सहारे चल रही है।

उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में कार्य कर रहे मिड डे मील वर्कर को हर छठे महीने अपना मेडिकल फिटनेस देना पड़ता है, उसके लिए भी इन वर्करों को 40 किलोमीटर दूर संगडाह जाना पड़ रहा है।

रावत ने बताया कि यह क्षेत्र बर्फीला क्षेत्र है। बर्फ पड़ने के कारण सड़कें बंद हो जाती हैं, जिस कारण स्थानीय लोग अपना उपचार कराने के लिए कहीं नहीं जा सकते। लोगों का कहना है कि वर्ष 1996 में इस क्षेत्र में महामारी फैली थी, जिसमें क्षेत्र के 16 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें:  सांसद अनुराग की पाकिस्तान को दो टूक : अब भी नहीं सुधरे जनाजा उठाने वाला मिलेगा न कोई आंसू बहाने वाला

उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभाग और सरकार यहां जल्द से जल्द चिकित्सक की नियमित तैनाती करे। यदि एक महीने के अंदर चिकित्सक की नियुक्ति नहीं होती है तो फिर क्षेत्र के लोग सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने से भी कोई गुरेज नहीं करेंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More