HomeHimachalSolanबद्दी में एसी कम्प्रेसर इंस्टॉलेशन के दौरान बड़ा हादसा, 20 साल के...

बद्दी में एसी कम्प्रेसर इंस्टॉलेशन के दौरान बड़ा हादसा, 20 साल के युवक की मौत, एक घायल

ए.सी. का कम्प्रेसर अचानक फटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बद्दी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बीबीएन : बद्दी के जुड्डीकलां स्थित एक निजी कंपनी में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां नया ए.सी. यूनिट स्थापित करने के दौरान एक एसी का कम्प्रेसर अचानक फट गया, जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बद्दी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में ऋषभ (20) पुत्र बलदीप निवासी धर्मपुर, सरकाघाट, जिला मंडी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं मान सिंह पुत्र रति राम निवासी जोबरी, तहसील सोलन घायल हो गया, जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। ये हादसा अप्पा सामी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पेश आया।

ये भी पढ़ें:  गेहूं की ये नई किस्में बढ़ाएंगी पैदावार, आपको रखेगी निरोगी, प्रतिकूल मौसम से लड़ने की है क्षमता और भी फायदे अनेक

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम द्वारा मौके का वैज्ञानिक निरीक्षण किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव: सिरमौर में बदले गए 3 मतदान केंद्र, पच्छाद और पांवटा साहिब के मतदाता ध्यान दें
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More