नाहन : जिला सिरमौर के नाहन क्षेत्र में एक युवक की मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार टिप्पर ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस थाना नाहन में दर्ज शिकायत के अनुसार अमन कुमार निवासी गांव विक्रम बाग, तहसील नाहन, जिला सिरमौर ने बताया कि 15 जून की सुबह करीब 8 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल (एचपी 18ए-5157) पर आईटीआई नाहन जा रहा था।
इस दौरान खजुरना-विक्रम बाग मार्ग पर प्राचीन शिव मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आए टिप्पर (एचआर 58 ई-7340) ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वह मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गया और उसे चोटें आईं।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में टिप्पर चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है।
ये भी पढ़ें : सोलन में 4 युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, दो अलग-अलग मामलों में पुलिस की कार्रवाई
ये भी पढ़ें : ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट: बिना नंबर प्लेट सड़कों पर दौड़ रहे 20 दोपहिया वाहन जब्त, बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
