HomeHimachalSirmaurनाहन में ABVP का प्रदर्शन, HPU में हुई मारपीट मामले में एकतरफा...

नाहन में ABVP का प्रदर्शन, HPU में हुई मारपीट मामले में एकतरफा कार्रवाई के जड़े आरोप

नाहन : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बीती 11 मार्च को ABVP और SFI के बीच हुई मारपीट मामले में ABVP के छात्र कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नाहन में प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्र कार्यकर्ताओं ने पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई के आरोप लगाए और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की.

जिला संयोजक पारस ठाकुर ने बताया कि HPU में हुई मारपीट मामले में एकतरफा कार्रवाई करते हुए ABVP के 8 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरी तरफ SFI के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है. उन्होंने कहा कि SFI ने ABVP के कार्यकर्ताओं पर तेजधार हथियार से हमला किया था.

ये भी पढ़ें:  Illegal Mining : बाता नदी में इस जगह अवैध खनन की शिकायत लेकर नाहन पहुंचे ग्रामीण, बोले...

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि SFI को प्रदेश सरकार का संरक्षण प्राप्त है और यही कारण है कि उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है. उन्होंने पुलिस प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की. इस दौरान छात्र संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More