HomeAccidentVIDEO: सिरमौर में भीषण अग्निकांड, गुर्जर समुदाय का डेरा चढ़ा आग की...

VIDEO: सिरमौर में भीषण अग्निकांड, गुर्जर समुदाय का डेरा चढ़ा आग की भेंट, राख हुई 15 झोपड़ियां, छिन गया 100 लोगों का आशियाना

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिनगर इलाके में सोमवार शाम एक दुखद घटना सामने आई. यहां गुर्जर समुदाय के डेरे में भीषण अग्निकांड से 15 झोपड़ी पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गईं. शाम साढ़े 5 बजे सामने आई इस घटना की सूचना मिलते ही पांवटा साहिब अग्निशमन केंद्र से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

बताया जा रहा है कि कई मवेशी भी आग की चपेट में आ गए. साथ ही झोपड़ियों में रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया. इस घटना ने इन सभी 15 झोपड़ियों में रह रहे करीब 100 लोगों से आशियाना छिन लिया.

ये भी पढ़ें:  छैला-यशवंत नगर सड़क की DPR केंद्र सरकार को भेजी, जल्द शुरू होगा काम: विक्रमादित्य

जानकारी के अनुसार डेरे की एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण माना जा रहा है. एक झोपड़ी से अन्य झोपड़ियों में भी तेजी से आग फैल गई. घटना की सूचना तुरंत पांवटा साहिब अग्निशमन केंद्र को दी गई और टीम पहुंचते ही आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए. बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि सभी 15 झोपड़ियां इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गई.

झोपड़ियों में लगी आग पर देर रात तक काबू पाया जा सका. इस घटना में झोपड़ियों में रह रहे गुर्जर समुदाय के लोगों की घरेलू वस्तुएं, नकदी सहित अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया, जिससे संबंधित लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. यहां तक की तीन-चार मवेशी भी बुरी तरह से आग की चपेट में आ गए. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल भी बन गया.

ये भी पढ़ें:  प्रदेश की आर्थिक अव्यवस्था की जिम्मेदार राज्य सरकार, दोषारोपण की राजनीति से नहीं छिपेगी सच्चाई

पांवटा साहिब अग्निशमन केंद्र के फायर ऑफिसर राम कुमार ने बताया कि देर रात आग पर काबू पा लिया गया. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. आकलन के बाद ही नुकसान की सही जानकारी सामने आ सकेगी, लेकिन प्रभावित परिवारों को लाखों के नुकसान का अनुमान है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More