होमHimachalSirmaurसंगड़ाह को मिला नया डीएसपी, मंगत राम ठाकुर ने संभाला कार्यभार, चार...

संगड़ाह को मिला नया डीएसपी, मंगत राम ठाकुर ने संभाला कार्यभार, चार माह से खाली चल रहा था पद

उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब चार माह से खाली चल रहे डीएसपी पद पर एचपीएस अधिकारी मंगत राम ठाकुर ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया।

संगड़ाह : सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब चार माह से खाली चल रहे डीएसपी पद पर एचपीएस अधिकारी मंगत राम ठाकुर ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मचारियों से क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मंगत राम ठाकुर इससे पहले असिस्टेंट कमांडेंट प्रथम आईआरबीएन बनगढ़, डीएसपी मुख्यालय सोलन और डीएसपी शिमला शहरी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। मंडी जिला की करसोग घाटी से संबंध रखने वाले मंगत राम ठाकुर को संगड़ाह की भौगोलिक परिस्थितियों का भी अनुभव है।

उन्होंने कहा कि वह यहां की परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं और यहां की चुनौतियों को समझते हुए पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  5 लाख विद्यालय लेंगे ‘हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान’ का साझा संकल्प

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखना, आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पुलिस का सहयोग करने और क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।

नए डीएसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में SIU नाहन की बड़ी कार्रवाई, 13.680 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किए ये तीन शख्स

उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मचारियों से क्षेत्र में कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में सहयोग की अपील भी की।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More