होमHimachalSirmaurहिंसक झड़प मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे आरोपी,...

हिंसक झड़प मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे आरोपी, वीडियो फुटेज से और लोगों की पहचान में जुटी पुलिस

23 अक्टूबर को हुई हिंसक झड़प और पत्थरबाजी में पुलिस कर्मियों सहित दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हुए थे।

नाहन : शहर के वाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को दो समुदायों के बीच हुए विवाद, पथराव और हिंसक झड़प के मामले में गिरफ्तार 11 आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।

वहीं, पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

बता दें कि 23 अक्टूबर को हुई हिंसक झड़प और पत्थरबाजी में पुलिस कर्मियों सहित दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हुए थे।

इस दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था। महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह संपन्न होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की और वीडियो व सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दोनों समुदायों के 11 लोगों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 9.43 ग्राम चिट्टा और 56 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ ये शख्स गिरफ्तार, एसआईयू ने की कार्रवाई

पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए फुटेज की जांच कर रही है। ऐसे में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि पत्थरबाजी की घटना में गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जिला सिरमौर पुलिस ने आम जनता से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करने और अपुष्ट या भड़काऊ सामग्री सोशल मीडिया पर साझा न करने का आग्रह किया है। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  भारी बारिश के बीच पच्छाद में आसमानी बिजली गिरने से महिला घायल, दो मवेशियों की मौत
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More