Home Himachal Sirmaur कई साल बाद फिर सक्रिय हुआ धारटीधार क्षेत्र का ये नवयुवक मंडल, तनिश शर्मा...

कई साल बाद फिर सक्रिय हुआ धारटीधार क्षेत्र का ये नवयुवक मंडल, तनिश शर्मा बने अध्यक्ष

गौरतलब हो कि वर्ष 1992 में इस नवयुवक मंडल की स्थापना की गई थी। इसके बाद करीब 15 साल ये मंडल सक्रिय रहा। मंडल के सदस्य कई तरह की प्रतियोगिताओं खासकर कबड्डी का आयोजन करवाते थे। यहं तक कि ड्रामा एक्टिविटी भी संचालित होती थी, लेकिन किन्हीं कारणों से बाद में ये निष्क्रिय हो गया।

0

नाहन : ग्रामीण विकास नवयुवक मंडल थाना कसोगा अपने गांव और क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से एक बार फिर सक्रिय हो गया है। करीब तीन दशक पुराने इस नवयुवक मंडल ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से तनिश शर्मा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी में दुर्गेश शर्मा को उपाध्यक्ष, लक्ष्य को सचिव और योगराज को कोषाध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा गया। इस अवसर पर किशोर, विक्रम, फूल चंद, खेम चंद, रवींद्र, कमल, अनिल, भूपेंद्र, कपिल, सचिन, सुरेश, मनोज, नीरज, धीरज, मोहित, पवन, राहुल समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

गौरतलब हो कि वर्ष 1992 में इस नवयुवक मंडल की स्थापना की गई थी। इसके बाद करीब 15 साल ये मंडल सक्रिय रहा। मंडल के सदस्य कई तरह की प्रतियोगिताओं खासकर कबड्डी का आयोजन करवाते थे। यहां तक कि ड्रामा एक्टिविटी भी संचालित होती थी, लेकिन किन्हीं कारणों से बाद में ये निष्क्रिय हो गया।

अब गांव के युवाओं ने एक बार फिर एकजुट होकर अपने क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से इस मंडल को सक्रिय किया है। कार्यकारिणी के गठन के बाद नवयुवक मंडल के सदस्यों ने तुरंत स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत कार्य शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में एनडीपीएस मामले में दोषी को 4 साल का कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माना

सदस्यों ने खेल मैदान के आसपास फैली खरपतवार और कूड़े को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। नवयुवक मंडल के नए अध्यक्ष तनिश शर्मा ने कहा कि मंडल का अगला उद्देश्य अपने अधूरे खेल मैदान को विकसित करना है।

उनका लक्ष्य है कि युवा अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकें और ग्रामीण स्तर पर बड़े खेल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा सके।