HomeHimachalSirmaurवेलफेयर डिपार्टमेंट के काम का बोझ थोपने पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ज्ञापन...

वेलफेयर डिपार्टमेंट के काम का बोझ थोपने पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ज्ञापन सौंप उठाई ये मांग

यूनियन की जिला उपाध्यक्ष इंदु तोमर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मुख्य काम बच्चों और गर्भवती महिलाओं की देखभाल करना है, न कि वेलफेयर विभाग के कार्यों को संभालना।

नाहन : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर वेलफेयर डिपार्टमेंट का काम थोपने के फैसले को आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स यूनियन (CITU) ने चिंताजनक करार दिया है। इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यूनियन ने ज्ञापन सौंपकर इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

जिला उपाध्यक्ष एवं पांवटा साहिब प्रोजेक्ट की अध्यक्ष इंदु तोमर, नाहन प्रोजेक्ट से सीता तोमर, देव कुमारी, शीला ठाकुर, सराहां प्रोजेक्ट की महासचिव श्यामा शर्मा,  किरण भंडारी, गुलाबी देवी और सुमन आदि ने महिला एवं विकास विभाग के निदेशक को भेजे ज्ञापन में कहा कि यह फैसला न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि इससे महिला एवं बाल विकास विभाग के मूल उद्देश्य भी प्रभावित होंगे।

ये भी पढ़ें:  जमा दो की टॉप-10 मेरिट सूची में सिरमौर के ये 5 होनहार, 4 सरकारी स्कूल के तो 1 निजी स्कूल, लड़कियां आगे

यूनियन की जिला उपाध्यक्ष इंदु तोमर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मुख्य काम बच्चों और गर्भवती महिलाओं की देखभाल करना है, न कि वेलफेयर विभाग के कार्यों को संभालना। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह काम भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ही करना है, तो तहसील कल्याण अधिकारी के पद का क्या औचित्य रह जाता है?

यूनियन ने कहा कि कार्यकर्ता पहले से ही पोषण ट्रैकर में फेस कैप्चरिंग जैसे कामों में उलझी हुई हैं, जिसमें अच्छे फोन और नेटवर्क की कमी के कारण 100% लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उन पर अतिरिक्त काम का बोझ डालना उनके मुख्य कार्यों जैसे टीकाकरण, पोषण और प्री-स्कूल शिक्षा को प्रभावित करेगा।

ये भी पढ़ें:  अब तक न पेंशन मिली, मेडिकल बिलों का भी दो साल से नहीं हो पाया भुगतान

यूनियन ने विभाग से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा करने की अपील की है। यूनियन ने वेलफेयर विभाग के कार्यों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर थोपने के बजाय, उनके लिए अलग व्यवस्था करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों का संरक्षण व उनके साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करने और विभाग से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के स्कूलों में भरे जाएंगे आया/हेल्पर के 131 पद, जारी हुआ कैंपस इंटरव्यू का शेड्यूल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More