नाहन : पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र रामाधौण वार्ड नंबर-2 के चुनाव में वीरेंद्र सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीत लिया। मतगणना के बाद घोषित परिणामों के अनुसार वीरेंद्र सिंह को सर्वाधिक 855 मत प्राप्त हुए।
चुनाव में कुल तीन उम्मीदवार मैदान में थे। वीरेंद्र सिंह को 855 वोट मिले, जबकि कुलदीप को 522 और राकेश तोमर को 262 मत प्राप्त हुए। इस तरह वीरेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुलदीप को 333 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया।
मतगणना रिकॉर्ड के अनुसार कुल 1639 वैध मत पड़े। चुनाव में 24 मत निरस्त घोषित किए गए, जबकि 15 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। कुल 1678 मत डाले गए।
31 मई 2026 को हुई मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी ने वीरेंद्र सिंह को विजयी घोषित किया। रामाधौण वार्ड-2 में उनकी इस जीत को क्षेत्र की प्रमुख चुनावी जीतों में माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अपने दोनों प्रतिद्वंद्वियों पर स्पष्ट बढ़त बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया।
वीरेंद्र सिंह इससे पहले धगेड़ा पंचायत के प्रधान भी रह चुके हैं और एक बार वार्ड सदस्य भी रहे। उन्होंने पहली बार बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ा और बड़े मार्जन से विजेता बने। उनकी धारटीधार इलाके में अपनी साख है और वरिष्ठ भाजपा नेता हैं।
