HomeHimachalSirmaurकोलर रेंज में चयनित इन 14 वन मित्रों को जारी हुए नियुक्ति...

कोलर रेंज में चयनित इन 14 वन मित्रों को जारी हुए नियुक्ति पत्र, विभाग ने दिए ये निर्देश

नाहन : वन मंडल नाहन के तहत आने वाली कोलर रेंज में चयनित 14 वन मित्रों को विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं. रेंज अफसर कोलर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को 16 से 30 अप्रैल तक अपनी ज्वाइनिंग देने के निर्देश दे दिए गए हैं.

रेंज अफसर ने बताया कि अभ्यर्थियों से ज्वाइनिंग के समय मांगे गए सभी दस्तावेज भी पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं. उन्होंने बताया कि वन मित्र सोनिया देवी, मंजू, दीक्षित चौहान, लतिका देवी, महेश कुमार, मोहम्मद अजरम खान, शराफत अली, एकता, आदर्श, सिमरन, द्वारका देवी, मधु शर्मा, असलम, रगुण शर्मा चयनित हुए हैं, जिन्हें नियुक्ति पत्र जारी हुए हैं.

ये भी पढ़ें:  नाहन के दोसड़का में हादसे का शिकार हुई बाइक, चालक की गई जान, दूसरा घायल, पुलिस जांच में जुटी

बता दें कि पिछले साल वन मित्रों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई थी, जो फरवरी माह से शुरू हुई थी. इसके बाद नवंबर माह में संबंधित एसडीएम कार्यालयों में अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई, जिसमें अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई. इस प्रक्रिया के बाद अब वन मित्रों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More