होमHimachalभारतीय सेना में तैनात सिरमौर के जवान का निधन, 6 माह पहले...

भारतीय सेना में तैनात सिरमौर के जवान का निधन, 6 माह पहले बने थे बेटे के पिता, सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

नारायणगढ़/नाहन : भारतीय सेना की 28वीं राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन में तैनात जिला सिरमौर के लांस नायक (ऑपरेटर) धर्मेंद्र का दिल्ली कैंट स्थित आर्मी अस्पताल में निधन हो गया. शनिवार दोपहर बाद हरियाणा के नारायणगढ़ स्थित मोक्षधाम में उनकी अंत्येष्टि सैन्य सम्मान के साथ की गई. इस दौरान सैन्य अधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी. दिवगंत धर्मेंद्र मूल रूप से नाहन विकास खंड की ग्राम पंचायत पालियों के गुमटी से ताल्लुक रखते थे. उनका परिवार नारायणगढ़ में रह रहा है.

जानकारी के अनुसार दिवंगत लांस नायक (ऑपरेटर) धर्मेंद्र (30) पिछले करीब साढ़े 10 साल से सेना में सेवाएं दे रहे थे. दिवंगत धर्मेंद्र को 3 फरवरी से 2 मार्च तक 28 दिनों का पर्सनल आकस्मिक अवकाश मिला था. इसके बाद 3 मार्च से 17 मार्च तक 15 दिनों की पितृत्व अवकाश पर थे. उनका मूल यूनिट 41 फील्ड रेजीमेंट था, लेकिन अगस्त 2024 से वह 28वीं बटालियन में सेवा प्रदान कर रहे थे.

ये भी पढ़ें:  सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियार का प्रदर्शन करना पड़ा भारी, पुलिस ने तुरंत लिया संज्ञान, आर्म्स एक्ट में केस

11 मार्च को उन्हें पीलिया की शिकायत हुई. इसके बाद कमांड अस्पताल ले जाया गया, जहां में वह हेपेटाइटिस-ए से ग्रस्त पाए गए. इससे उनका लीवर गंभीर रूप से प्रभावित हो गया. हालत बिगड़ने पर 13 मार्च की सुबह उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली कैंट के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया और डायलिसिस दिया गया. अस्पताल में ईलाज के दौरान रात साढ़े 10 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और डॉक्टरों ने करीब सवा 11 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया. अंतिम मेडिकल रिपोर्ट में उनकी मृत्यु का कारण मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम और गंभीर लेप्टोस्पायरोसिस बताया गया.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, गहरी खाई में कार गिरने से मासूम सहित परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

बता दें कि उनके पिता धनीराम हाल ही में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे. दिवंगत धर्मेंद्र 6 महीने पहले एक बेटे के पिता बने थे. दिवंगत धर्मेंद्र की मौजूदा पोस्टिंग जम्मू में थी. जवान के असामयिक निधन से इलाके में शोक की लहर है.

उधर, सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने पुष्टि करते हुए कहा कि दोपहर बाद दिवंगत लांस नायक (ऑपरेटर) धर्मेंद्र का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया.

ये भी पढ़ें:  धरती मां का सीना चीर छलनी कर दिए हिमाचल के पहाड़, हरियाणा में तस्करी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More