HomeHimachalSirmaurअर्जुन स्टेडियम हरियाणा बना कबड्डी विजेता, विधायक सोलंकी ने किया सम्मानित

अर्जुन स्टेडियम हरियाणा बना कबड्डी विजेता, विधायक सोलंकी ने किया सम्मानित

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अर्जुन स्टेडियम और शिलाई के बीच खेला गया...

नाहन : इंडोर स्टेडियम नाहन में आयोजित दो दिवसीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता के खिताब पर अर्जुन स्टेडियम हरियाणा ने कब्जा कर लिया है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अर्जुन स्टेडियम और शिलाई के बीच खेला गया, जिसमें हरियाणा ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

गत देर शाम प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीम अर्जुन स्टेडियम हरियाणा को 21,000 रुपये, जबकि उपविजेता टीम शिलाई को 11,000 रुपये की राशि प्रदान कर टीमों को सम्मानित किया।

विजेता अर्जुन स्टेडियम हरियाणा टीम के खिलाड़ी विधायक के साथ।

बता दें कि NSUI ने खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के मकसद से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था। विधायक सोलंकी ने इस सफल आयोजन के लिए एनएसयूआई नाहन की टीम को बधाई दी।

ये भी पढ़ें:  "ए ग्रेड" धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,389 रुपये प्रति क्विंटल तय

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। आज कई खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में प्रदेश और अपने जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

उधर, NSUI ने कहा कि आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे, जो युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेंगे और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद करेंगे। इस दौरान कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More