HomeHimachalShimlaरेड अलर्ट वाले इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, सीएम...

रेड अलर्ट वाले इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, सीएम सुक्खू ने डीसी को जारी किए निर्देश

उधर, जिला दंडाधिकारी सिरमौर ने 30 जून, 2025 को जिला सिरमौर के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है।

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के कुछ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए संबंधित जिलों के DC को निर्देश दिए कि वे भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड अलर्ट के दृष्टिगत अपने-अपने जिलों में सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश तुरंत जारी करें।

यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। दरअसल, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान व्यापक वर्षा गतिविधि की संभावना जताई गई है। वर्षा की तीव्रता आज शाम से पुनः बढ़ने की संभावना है।

बीते 24 घंटों में हुई भारी वर्षा और आगामी समय में संभावित भारी से बहुत भारी वर्षा को ध्यान में रखते हुए, मौसम विभाग ने जिला सोलन, सिरमौर, कांगड़ा एवं मंडी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें:  जन शताब्दी की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, ट्रेन के साथ 100 मीटर तक घिसटती चली गई

राज्य सरकार स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है और लोगों से अपील है कि वे स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

उधर, मौसम को लेकर जिला सिरमौर में रेड अलर्ट के चलते जिला दंडाधिकारी सिरमौर ने 30 जून, 2025 को जिला सिरमौर के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More