HomeHimachalSirmaurभूर्शिंग मंदिर कमेटी का पुनर्गठन, मदन मोहन अत्री फिर बने अध्यक्ष

भूर्शिंग मंदिर कमेटी का पुनर्गठन, मदन मोहन अत्री फिर बने अध्यक्ष

नाहन|
पच्छाद उपमंडल के लोगों के आराध्य देव और लाखों लोगों की आस्था के प्रतीक भूर्शिंग महादेव मंदिर कमेटी का पुनर्गठन जनरल हाउस में किया गया. इस जनरल हाउस की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कानूनगो क्षमा दत्त शर्मा ने की. इस दौरान जनरल हाउस ने मंदिर परिसर में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के दृष्टिगत एक बार फिर मदन मोहन अत्री को सर्वसम्मति से कमेटी अध्यक्ष की कमान सौंपी.
इसके अलावा रोशन शर्मा व पदम शर्मा को उपाध्यक्ष, राजेश शर्मा व देव स्वरूप शर्मा सचिव, पूर्णानंद गौतम कोषाध्यक्ष और विजय कांत अत्री को संयोजक चुना गया. वहीं क्षमा दत्त शर्मा, राजेश्वरी शर्मा, मदन स्वरूप शर्मा, सतेंद्र नेहरू, बलवंत ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, भूपेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार, ज्ञान दत्त, मनीष अत्री, शिशुपाल शर्मा, आज्ञा दत्त शर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए. पच्छाद उपमंडल के 300 से अधिक लोगों ने इस जनरल हाउस में भाग लिया.

बता दें कि हाल ही में कमेटी ने मंदिर परिसर में भगवान शिव की 51 फीट ऊंचाई वाली भव्य प्रतिमा का निर्माण करवाया है, जिसका अनावरण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया था. मंदिर कमेटी अध्यक्ष मदन मोहन अत्री ने बताया कि आने वाले समय में जनता, सरकार, प्रशासन व श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर परिसर में कुछ और उल्लेखनीय कार्य किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:  जमटा-बिरला ROAD का 100 मीटर FDR पैच बनकर तैयार, अब IIT मंडी भेजे जाएंगे सैंपल, चैक होगी क्वालिटी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More