नाहन : करिअर अकादमी (Career Academy) नाहन के विद्यार्थियों ने JEE Mains 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। इस वर्ष अकादमी के 8 विद्यार्थियों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर JEE Advanced के लिए क्वालीफाई किया है।
आदित्य जायसवाल ने 99.10%ile (1963 AIR) हासिल कर बेहतरीन सफलता दर्ज की। इसके अलावा आदिश नारू ने 92.50%ile और आदित्य अंगिरस ने 92.11%ile प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।
JEE Mains 2026 में इस बार कुल 15,38,468 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 2,50,182 विद्यार्थी Jee Advanced के लिए क्वालिफाई हुए हैं। यह परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी।
इस उपलब्धि पर अकादमी के चेयरमैन एस.एस. राठी, समन्वयक मधुलिका राठी, मनोज राठी और प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से सफलता हासिल की जा सकती है।
मनोज राठी ने बताया कि करिअर अकादमी का यह प्रदर्शन निरंतर मेहनत का परिणाम है। पिछले वर्ष भी अकादमी के छात्र प्रणव तोमर (AIR 1796) का चयन IIT रुड़की में हुआ था। वहीं, अभ्युदय बंसल ने हिमाचल प्रदेश में NEET परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया और काजल शर्मा ने 79वीं रैंक प्राप्त कर दोनों ने आईजीएमसी शिमला में प्रवेश पाया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी छात्रों के शानदार प्रदर्शन से अकादमी का नाम रोशन हुआ है।