HomeHimachalSirmaurशिलाई में पशु मित्र के पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 28 व...

शिलाई में पशु मित्र के पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 28 व 29 अप्रैल को

पशु चिकित्सालय रोनहाट, शिलाई, जामना, कफोटा व कमरऊ के पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 28 अप्रैल व 29 अप्रैल को सुबह 8 बजे से पंचायत मैदान शिलाई में होनी निश्चित हुई है।

शिलाई : हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग द्वारा शिलाई उपमंडल के अंतर्गत भरे जाने वाले ‘पशु मित्र भर्ती’ के पदों के लिए शारीरिक जांच परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

यह जानकारी देते हुए एसडीएम शिलाई जसपाल ने बताया कि उपमंडल पशु चिकित्सालय शिलाई के अंतर्गत आने वाले पशु चिकित्सालय रोनहाट, शिलाई, जामना, कफोटा व कमरऊ के पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 28 अप्रैल व 29 अप्रैल को सुबह 8 बजे से पंचायत मैदान शिलाई में होनी निश्चित हुई है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पशु चिकित्सालयों के अंतर्गत आने वाले पुरुष अभ्यर्थी दिनांक 28 अप्रैल सुबह 7 बजे नगर पंचायत के खेल मैदान में रिपोर्ट करें और 29 अप्रैल को महिला अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  महिला कर्मी छेड़छाड़ मामले में जनवादी महिला समिति तल्ख, एएसपी सिरमौर के पास पहुंचीं

उप मंडल पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मृदुला ने
सभी उम्मीदवारों से अपील की कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेज दिए हैं। यदि किसी को बुलावा पत्र नहीं मिल पाया है तो वे सीधे निर्धारित तिथियों को उक्त परीक्षा में भाग लें।

Latest Articles

Explore More