HomeHimachalSirmaurकोऑपरेटिव बैंक की चौगान शाखा ने APMC नाहन को भेंट किया वाटर...

कोऑपरेटिव बैंक की चौगान शाखा ने APMC नाहन को भेंट किया वाटर प्यूरीफायर

चौगान शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक योगेश गुप्ता की ओर से यह वाटर प्यूरीफायर भेंट किया गया, जिसे महिपाल ने प्राप्त किया। इस पहल से APMC परिसर में आने वाले लोगों और कर्मचारियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी

नाहन : जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एचपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की चौगान शाखा ने सराहनीय कार्य करते हुए APMC नाहन को वाटर प्यूरीफायर डोनेट किया है। बताया जा रहा है कि APMC परिसर में स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता को देखते हुए इसकी मांग उठी थी, जिसके बाद बैंक ने तत्परता दिखाते हुए यह सुविधा उपलब्ध करवाई।

चौगान शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक योगेश गुप्ता की ओर से यह वाटर प्यूरीफायर भेंट किया गया, जिसे महिपाल ने प्राप्त किया। इस पहल से APMC परिसर में आने वाले लोगों और कर्मचारियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी, जिससे दैनिक कार्यों में भी सहूलियत होगी। स्थानीय स्तर पर इस कदम को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है, जहां जरूरत के अनुरूप त्वरित सहयोग देकर बैंक ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।

ये भी पढ़ें:  ददाहू में करंट लगने से 24 साल के युवक की दर्दनाक मौत, सोशल मीडिया पर मिल रही थी जन्मदिन की बधाइयां

Latest Articles

Explore More