HomeHimachalSirmaurनेशनल हाईवे-07 पर रेत से भरा ट्राला पलटा, चपेट में आई पार्किंग...

नेशनल हाईवे-07 पर रेत से भरा ट्राला पलटा, चपेट में आई पार्किंग में खड़ीं 6 बाइकें, मची अफरा-तफरी

कालाअंब : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर बुधवार सुबह रेत से लदा एक ट्राला अचानक पलट गया। हादसे के दौरान उद्योग में कार्यरत कामगारों की पार्किंग में खड़ी 6 बाइकें रेत की चपेट में आ गईं। हालांकि, बाइकों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। गनीमत ये रही कि इस दौरान बड़ा हादसा टल गया। ये हादसा उसी स्थान पर पेश आया, जहां कुछ वक्त पहले भी एक ओवरलोड ट्राला पलटा था। उस दौरान भी बाइकों को काफी नुकसान हुआ था।

जानकारी के अनुसार ये ट्राला सुबह के वक्त रेत लेकर कालाअंब की ओर आ रहा था। जैसे ही वाहन मोगीनंद के समीप सलानी पुल से पहले सड़क के ढलान पर पहुंचा, तो चालक अचानक संतुलन खो बैठा और वाहन का पिछला हिस्सा सड़क किनारे फैक्टरी की चारदीवारी के समीप पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें:  हैरानी! बीमारी का बहाना बनाकर ली छुट्टी और सैर-सपाटे पर जैसलमैर निकल गया उप तहसील का स्टाफ, ऐसे हुआ खुलासा, एसडीएम ने दिया नोटिस

प्रारंभिक जांच में उतराई में ब्रेक का काम न करना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस को दिए बयान में चालक ने बताया कि घटनास्ठल पर सड़क तंग होने और बारिश के बीच ब्रेक के काम न करने के कारण कैबिन छोड़कर वाहन का पिछला हिस्सा अचानक पलट गया। पुलिस के अनुसार हादसे की जांच की जा रही है। बहरहाल, ट्राले को हाइड्रा क्रेन की मदद से सड़क किनारे से हटा दिया है।

ये भी पढ़ें:  लापता युवक के अपरहण और हत्या की साजिश का खुलासा, तीन दोस्त ही निकले आरोपी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More