HomeHimachalSirmaurमुख्यमंत्री राहत कोष में भेजेंगे सहायता राशि, ब्रह्मा समाज सेवा संगठन की...

मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजेंगे सहायता राशि, ब्रह्मा समाज सेवा संगठन की बैठक में फैसला

ब्रह्मा समाज सेवा संगठन सुरला की मासिक बैठक रविवार को प्रधान अमर सिंह पंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

नाहन : ब्रह्मा समाज सेवा संगठन सुरला की मासिक बैठक रविवार को प्रधान अमर सिंह पंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस दौरान हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने की घटनाओं और त्रासदी पर चिंता जाहिर की गई। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगली मासिक बैठक में मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए सहायता राशि एकत्र करके भेजी जाएगी।

बैठक में उत्तराखंड के धराली गांव और हारसिल में हुई त्रासदी में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। संगठन ने ईश्वर से शोकग्रस्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। वहीं, सुरला निवासी ईश्वर दास भारद्वाज के आकस्मिक निधन पर भी संगठनन ने गहरा शोक व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  शहीद कमलकांत स्कूल कोटड़ी ब्यास में 'नवरंग-3' का शानदार आयोजन, सम्मान से नवाज़ीं प्रतिभाएं

इस मौके पर संगठन के उपप्रधान अजय पंवर, कोषाध्यक्ष गुरदयाल पंवर, प्रेस सचिव दीपचंद चौहान, संगठन सचिव अमर सिंह ठाकुर, वरिष्ठ सलाहकार जगदीप सिंह मोहिल, ऑडिटर राम सिंह पंवर, सह सचिव यशवंत सिंह समेत सदस्य खुशी राम व रघुबीर सिंह मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More