HomeHimachalSirmaurनाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907ए पर दो गाड़ियों में टक्कर

नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907ए पर दो गाड़ियों में टक्कर

हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भिड़ंत में दोनों ही गाड़ियों को क्षति हुई है.

नाहन: जिला मुख्यालय नाहन से करीब 3 किलोमीटर दूर नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाइवे-907ए पर पीजी कॉलेज के मुख्य गेट के समीप दो गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई. हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भिड़ंत में दोनों ही गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है.
दोनों चालकों के बीच आपसी समझौता होने के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं हुई. उधर, सदर पुलिस थाना नाहन के एसएचओ बृजलाल मेहता ने बताया कि दोनों तरफ से समझौता होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई.

ये भी पढ़ें:  छात्राओं से छेड़छाड़ के बढ़ते मामलों को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी की एडवायजरी, प्रशासन ने लिया संज्ञान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More