HomeHimachalSirmaurनाहन डाइट में पहली बार टैली सॉफ्टवेयर कार्यशाला, इन्हें दिया जा रहा...

नाहन डाइट में पहली बार टैली सॉफ्टवेयर कार्यशाला, इन्हें दिया जा रहा प्रशिक्षण

इसका शुभारंभ जिला शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) एवं प्रधानाचार्य डाइट राजीव ठाकुर ने किया. उन्होंने संस्थान के आईसीटी लैब का भी उद्घाटन किया. लैब में आयोजित कार्यशाला के दौरान उन्होंने लेखा सहायकों और लिपिकों को शुभकामनाएं दीं.

नाहन: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में पहली बार दो दिवसीय टैली सॉफ्टवेयर के लिए लेखा सहायक व लिपिकों की कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ जिला शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) एवं प्रधानाचार्य डाइट राजीव ठाकुर ने किया.
उन्होंने संस्थान के आईसीटी लैब का भी उद्घाटन किया. लैब में आयोजित कार्यशाला के दौरान उन्होंने लेखा सहायकों और लिपिकों को शुभकामनाएं दीं. साथ ही कहा कि कार्य को निरंतर करते रहना चाहिए, उसमें किसी भी प्रकार का अविलंब नहीं होना चाहिए.
दो दिवसीय कार्यशाला के समन्वयक अश्विनी ठाकुर ने बताया कि इस कार्यशाला में लगभग 23 सदस्यों ने भाग लिया है. इसमें 19 लेखा सहायक और 4 लिपिक हैं, जिन्हें जिला सिरमौर के 15 शिक्षा खंडों के बीआरसी कार्यालयों से यहां प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है. पहले दिन की कार्यशाला के आरपी (रिसोर्स पर्सन) पंकज जयसवाल रहे. द्वितीय सत्र में संस्थान के वित्त अनुभाग अधिकारी अरुण शर्मा ने टेली सॉफ्टवेयर के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा की.

ये भी पढ़ें:  रसायन शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 207 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More