होमHimachalSirmaurसोच बदलने वाला मंच बना ‘क्रिएट फॉर नेशन’, नाहन में सोशल मीडिया...

सोच बदलने वाला मंच बना ‘क्रिएट फॉर नेशन’, नाहन में सोशल मीडिया के असर पर गंभीर मंथन

कार्यक्रम की थीम राष्ट्रहित सर्वोपरि रही, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 80 से अधिक सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने सक्रिय भागीदारी की।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में रविवार को ‘क्रिएट फॉर नेशन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सोशल मीडिया के समाज पर पड़ने वाले प्रभाव और देश निर्माण में कंटेंट क्रिएटर्स की भूमिका को लेकर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम की थीम राष्ट्रहित सर्वोपरि रही, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 80 से अधिक सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश पहाड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि सोशल मीडिया क्रिएटर्स को ऐसी सामग्री का निर्माण करना चाहिए, जो देश और धर्म हित के साथ-साथ परिवारों में संस्कारों के निर्माण में सहायक हो। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज जन जागरण का सशक्त माध्यम है और इसके जरिए समाज में सकारात्मक सोच और अच्छे कार्यों का व्यापक प्रचार किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  कोलर में दुकान में घुसकर जानलेवा हमला करने वाला हरियाणा का एक शख्स गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रताप समयाल ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म अब समाज की सोच और दिशा तय करने का मजबूत माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने क्रिएटर्स से आह्वान किया कि वे समाज और राष्ट्र के हित में सकारात्मक, प्रेरणादायक और जिम्मेदार कंटेंट तैयार करें, ताकि इसका प्रभाव रचनात्मक और दूरगामी हो।

इस अवसर पर पंच परिवर्तन- स्व का बोध (स्वदेशी), नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर क्रिएटर्स के साथ विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रतिभागियों से सुझाव भी लिए गए, ताकि सोशल मीडिया को राष्ट्र और समाज के लिए और अधिक उपयोगी बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  चौगान मैदान में महिलाओं को मिली बड़ी सुविधा, रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने बनवाया पिंक टॉयलेट

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कार्यवाह विजेंद्र, विभाग प्रचार प्रमुख जगदीप, जिला प्रचार प्रमुख कुलदीप, सोशल मीडिया प्रमुख कुलदीप कुमार सहित जिला, नगर और खंड स्तर के अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More