HomeRashifalआज का राशिफल (5 जनवरी 2026): पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ...

आज का राशिफल (5 जनवरी 2026): पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ जानें अपनी राशि का हाल और दिन बेहतर बनाने के उपाय

आज का पंचांग तिथि: द्वितीया नक्षत्र: पुष्य करण: गर पक्ष: कृष्ण योग: विशकुंभ वार: सोमवार

आज का पंचांग | 05 जनवरी 2026
तिथि: द्वितीया
नक्षत्र: पुष्य
करण: गर
पक्ष: कृष्ण
योग: विशकुंभ
वार: सोमवार
आज के शुभ मुहूर्त:
07:20 am-08:36am
09:53 am-11:09am
राहुकाल: 08:36am-09:53am
अभिजीत मुहूर्त: 12:05 pm-12:46pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरन दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज गुड़ का दान करें।

वृष राशि
आज आप किसी तंत्र-मंत्र का प्रयोग कर सकते हैं या करवा सकते हैं। अपने स्वार्थ के लिए आज आप किसी को धोखा दे सकते हैं। आज किसी से उतना ही वादा करें, जितना आप निभा सकें। प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। नशों की लत से आज दूर रहें। अपने कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज शुद्ध देसी घी और कपूर का दान मंदिर में करें।

मिथुन राशि
आज का अधिकतर समय आप अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप कुछ पुराने और परिचित लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज स्त्रियों को सफेद वस्त्र दान करें, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 29 दिसंबर 2025, किस्मत कनेक्शन के साथ जानें आज का शुभ मुहूर्त और उपाय

कर्क राशि
व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन और गुस्सा अधिक हो सकता है। आज आप व्यर्थ में राई का पहाड़ बना सकते हैं। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: शहद खाकर घर से बाहर निकलें।

सिंह राशि
आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की जरूरत है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के बीच गहरी आत्मीय बातचीत का सही समय है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: गाय की सेवा करें।

कन्या राशि
बीते कुछ दिनों में जो धन आपने निवेश किया था, उससे आज अच्छा खासा फायदा मिल सकता है। दूर-दराज से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आज आपको धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: आज चिंता छोड़ें इन राशियों के जातक, कोर्ट से राहत, कार्यक्षेत्र में मिलेगा सम्मान

तुला राशि
आज आपका खराब रवैया दोस्तों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और हालात बेहतर होंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि
खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप भावनात्मक तरीके से निर्णय लेने में सक्षम होंगे। वेबसाइट से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपके कार्य की जमकर तारीफ होगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: जामनी
उपाय: आज कुमारी कन्याओं को केसर-बादाम वाली खीर खिलाएं।

धनु राशि
आज आपकी आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आज आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेलजोल में आपकी लोकप्रियता में इजाफा कर सकता है। व्यर्थ में धन खर्च न करें। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। नए स्रोतों से पैसा आने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज घर से बाहर निकलते समय नीले रंग का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर मां भंगायणी मंदिर में लगेगा विशाल भंडारा, भारत दर्शन तीर्थ यात्रा परिवार कर रहा बड़ा आयोजन

मकर राशि
स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। किसी विशेष कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की संभावना रहेगी। हालांकि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरी
उपाय: अपने इष्ट देवता की आराधना करें।

कुंभ राशि
आज आप अपना आपा खो सकते हैं। पारिवारिक झगड़े उत्पन्न हो सकते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बेफिजूल की यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज शिवलिंग पर काला धतूरा चढ़ाएं।

मीन राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं और किसी को परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More