HomeHimachalSirmaurनाहन में मनाया जाएगा आंबेडकर जयंती समारोह, दलित शोषण मुक्ति मंच की...

नाहन में मनाया जाएगा आंबेडकर जयंती समारोह, दलित शोषण मुक्ति मंच की बैठक में इन विषयों पर भी चर्चा

नाहन : दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर कमेटी की बैठक जगदीश पुंडीर की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस मौके पर जिला संयोजक आशीष कुमार ने कहा कि दलित शोषण मुक्ति मंच लगातार दलित वर्ग के सामाजिक और आर्थिक मुद्दों को उठाता रहा है.

उन्होंने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर हो रहे दलित वर्ग के उत्पीड़न पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज आउटसोर्स के आधार पर की जा रही भर्तियों में दलित वर्ग की अनदेखी की जा रही है. आशीष ने कहा कि इसी तरह की भर्तियों में अनुसूचित जाति वर्ग और अन्य गरीब वर्ग के लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त नहीं होते.

ये भी पढ़ें:  नाहन मेडिकल कालेज को शिफ्ट करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, 'तालाबंदी' में ही बीत गए 'सरकार' के 3 साल : बिंदल

बैठक में राजेश तोमर, प्रीतम सिंह और हीरा सिंह ने शामलात भूमि में दलित वर्ग की बराबर हिस्सेदारी पर बात रखी और मांग की कि शामलात भूमि का बंटवारा सभी भूमिहीन हर जाति वर्ग के लोगों के लिए किया जाए.

बैठक में सर्वसम्मति से जिला स्तरीय आंबेडकर जयंती समारोह मनाने का फैसला लिया गया, जिसके लिए 8 सदस्यों की आर्गेनाइजिंग कमेटी का गठन किया. इस कमेटी में आशीष कुमार, राजेश तोमर, हिमेश चौहान, दीपक, मुकेश, सेवती कमल, प्रीतम चौहान और अनीता को शामिल किया गया.

आर्गेनाइजिंग कमेटी ने बताया कि आंबेडकर जयंती समारोह में जूनियर वर्ग 12 से 16 वर्ष और सीनियर वर्ग 17 से 21 वर्ष के लिए लिखित क्विज प्रतियोगिता, 5 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और महिला वर्ग के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. विजेताओं को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसके लिए प्रतिभागी कमेटी के पास अपना पंजीकरण करवाएं.

ये भी पढ़ें:  प्रतिबंधित कैप्सूल रखने के जुर्म में दोषी को 4 साल का कठोर कारावास, सिरमौर की अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

बैठक में राजेश तोमर, प्रीतम सिंह, मुकेश चौहान, कृष्ण लाल, बलबीर सिंह पुंडीर, लखबीर सिंह, अनिता, सेवती कमल और हिमाचल प्रदेश कोली समाज के कोषाध्यक्ष हिमेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More