HomeHimachalSirmaurचंबा ग्राउंड नाहन में सिरमौर की वरिष्ठ क्रिकेट टीम का चयन, ये...

चंबा ग्राउंड नाहन में सिरमौर की वरिष्ठ क्रिकेट टीम का चयन, ये खिलाड़ी सिलेक्ट

नाहन : शहर के चंबा ग्राउंड में जिला सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा रविवार को जिला सिरमौर की वरिष्ठ क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई. चयनित टीम 14 अप्रैल 2025 को अंतर जिला एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी.

यह चयन प्रक्रिया एसोसिएशन के जिला सचिव राजेंद्र बब्बी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इस दौरान मोहन शर्मा, शुभम चौधरी, सौरव रतन, गुरविंदर टोली चयनकर्ता के रूप में मौजूद रहे. चयनित टीम को 31 मार्च को शाम 3 बजे तक चंबा ग्राउंड में रिपोर्ट करना होगा, जहां चयनित खिलाड़ियों को फिटनेस प्रक्रिया में हिस्सा लेना अनिवार्य है.

चयनित टीम में हिमांशु रंजन, आदित्य चिकारा, अमन देव, अंकुष धारीवाल, अंश शर्मा, वैभव शर्मा, प्रशांत तोमर, हार्दिक जिंदल, तनुज, राहुल चौधरी, कृष जैन, त्रिलोक सिंह, विवेक कुमार, आर्यन शर्मा, आर्यन भारद्वाज, विवेक उपाध्याय, जपनीत सिंह, हर्ष ठाकुर, अक्षित कंवर, अभिनव भारद्वाज, शुभम कुमार, दीक्षित, सौरव शर्मा, सतीष, नितिष कुमार, नाहिद अली, हिमांशु नारनौल, प्रियांशु शर्मा, उज्जवल शर्मा, रोहित ठाकुर, शिव चरण और मोहसीन खान शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:  धरती मां का सीना चीर छलनी कर दिए हिमाचल के पहाड़, हरियाणा में तस्करी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More