HomeHimachalSirmaurदशमेश सेवा सोसायटी ने जरूरतमंद लोगों को बांटे गर्म कंबल और कपड़े

दशमेश सेवा सोसायटी ने जरूरतमंद लोगों को बांटे गर्म कंबल और कपड़े

नाहन : गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों की शहादत को समर्पित सफर-ए-शहीदी सप्ताह के तहत दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा स्थापित दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल और कपड़े वितरित किए गए. कार्यक्रम में डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने जिले के दूरदराज क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए गर्म कंबल व कपड़े बांटने वाले वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया.
इस दौरान डीसी ने कहा कि दशमेश रोटी बैंक कई वर्षों से लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है. आपदा के दौरान भी सोसायटी ने प्रभावित लोगों को गर्म कंबल समेत राशन किटें उपलब्ध करवाईं. अब ठंड का सामना कर रहे लोगों को गर्म कंबल व कपड़े बांटना सराहनीय कार्य है.
दशमेश सेवा सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए दशमेश रोटी बैंक जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहा है.
ये भी पढ़ें:  हिमाचल की इस बेटी ने खेल जगत में बढ़ाया मान, दिल्ली में मिला बड़ा सम्मान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More